Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आत्मा योजनांतर्गत सर्वोत्तम कृषक एवं कृषक समूह पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान

मंडला, 23 मई 2026

परियोजना संचालक आत्मा समिति, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला मंडला द्वारा आत्मा योजनांतर्गत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों एवं कृषक समूहों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह चयन कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं रेशम पालन जैसे क्षेत्रों में नवाचार एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों के लिए किया जाएगा।

वर्ष 2025-26 (रबी एवं खरीफ) में अपनाई गई आधुनिक तकनीक, उत्पादन एवं उत्पादकता के आधार पर पात्र कृषकों और कृषक समूहों का चयन किया जाएगा।

 

विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर दिए जाएंगे पुरस्कार

 

जानकारी के अनुसार विकासखण्ड स्तर पर चयनित पांच उत्कृष्ट कृषकों को अलग-अलग श्रेणियों में 10-10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के तहत 10 चयनित कृषकों को 25-25 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक समूह पुरस्कार के अंतर्गत पांच कृषक समूहों को 20-20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

 

30 जून तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन

 

इच्छुक कृषक 30 जून 2026 तक अपने संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा), उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग अथवा कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर भरकर जमा कर सकते हैं।

परियोजना संचालक आत्मा समिति ने बताया कि सर्वाेत्तम कृषकों का चयन 31 जुलाई तक समिति द्वारा किया जाएगा। साथ ही पूर्व वर्षों में पुरस्कार प्राप्त कर चुके कृषकों को आगामी सात वर्षों तक चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

Related posts

भ्रमण कर छात्र-छात्राओं जाना पर्यावरण का महत्व

Reva India News

कक्षा 5 व 8 की वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 परीक्षा परिणाम उपरांत पुनर्मूल्यांकन हेतु प्रक्रिया

Reva India News

जिले के प्राइवेट स्कूलों में अवैध फीस वसूली संबंधी जांच

Reva India News

Leave a Comment