Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग ने किया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का संयुक्त निरीक्षण

मंडला, 22 मई 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना मंडला द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार 22 मई को परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मंडला एवं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी मंडला द्वारा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, बच्चों के नियमित टीकाकरण, दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परामर्श लेने के संबंध में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील भी की।

वहीं ग्राम पंचायत गूढ़ाअंजनिया में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित वीएचएसएनडी कार्यक्रम में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Related posts

सीवरेज का कार्य जल्द पूरा करें – हर्षिका सिंह

Reva India News

सूर्यकुण्ड धाम में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव .हजारो की संख्या में उमड़े भक्त

Reva India News

1 कोरोना मरीज डिस्चार्ज

Reva India News

Leave a Comment