Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं में आवेदन आमंत्रित

मंडला, 22 मई 2026

मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक युवक-युवतियां विभागीय पोर्टल https://samast.mponline.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री उद्यम योजना के अंतर्गत उद्योग इकाई के लिए 1 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक तथा सेवा इकाई एवं व्यवसाय के लिए 1 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सभी प्रकार के स्वरोजगार कार्यों के लिए 10 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर सहायता प्रदान की जाएगी।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, स्वघोषणा पत्र, राशन कार्ड एवं अंकसूची शामिल हैं। विभाग द्वारा बताया गया है कि इच्छुक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के आवेदक विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, टी.पी.सी. कम्पलेक्स, जिला मंडला में संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर 8462926659 एवं 8962762386 है।

Related posts

सेकण्ड डोज का कोविड वैक्सीनेशन सर्वोच्च प्राथमिकता से जारी रखें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की विभिन्न बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 25 नवम्बर 2023

Reva India News

हिन्दी, भावों की अभिव्यक्ति और मातृभूमि पर मर-मिटने की भक्ति है: राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

Leave a Comment