Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेयजल संबंधी शिकायत मिलने पर मानवीय संवेदनशीलता के आधार पर दूरस्थ बसाहट के 3 परिवारों के लिए किया समाधान  

मंडला, 10 मई 2026

ग्राम पंचायत धनगांव की वीडियो के माध्यम से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग, ग्राम पंचायत, स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की है। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।

पीएचई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धनगांव के अंतर्गत 6 ग्राम एवं 17 बसाहटें/टोले आते हैं। पंचायत क्षेत्र में 33 हैंडपंप सुचारू रूप से संचालित हैं। इसके अलावा पंचायत में 604 घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण कर लिए गए हैं तथा नल-जल योजना सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आबादी से लगभग 900 मीटर दूर स्थित एक दूरस्थ बसाहट है, जहां वर्तमान में केवल 3 परिवार निवासरत हैं। पाइपलाइन विस्तार के बावजूद कम दबाव के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है और यहां रहने वाले परिवार स्वयं झिरी बनाकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर रहे हैं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और दूरस्थता के बावजूद पीएचई विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर लगभग एक माह पूर्व यहां ट्यूबवेल खनन कराया गया था। उस समय क्षेत्र में जलस्तर कम होने के कारण यह असफल हो गया था। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के माध्यम से शिकायत प्राप्त होने के बाद विभागीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे जिन्होंने बताया कि पुनः समस्या का समाधान 24 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा जिससे इन तीनों परिवारों को नियमित पेयजल उपलब्ध होने लगा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पीएचई विभाग द्वारा समस्या के त्वरित समाधान के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

खाद्य विभाग द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

कलेक्टर पहुंचे आदिवासी बालक, बालिका छात्रावास, छात्र-छात्राओं संग मनाई दीपावली

Reva India News

मछुआरों के किसान क्रेडिट बनाने लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment