Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की जनसुनवाई: 132 समस्याओं पर हुई सुनवाई

मंडला, 26 मई 2026

जिला मुख्यालय स्थित जिला योजना भवन में मंगलवार को कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित कुल 132 आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री धोटे ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुना। जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव था, उन्हें तत्काल निराकृत किया गया। शेष आवेदनों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, सहायक कलेक्टर श्री शेलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री संस्कार बावरिया, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

Related posts

अमलज्योति स्कूल पहुँचे माशिमं. उपाध्यक्ष एवं सीईओ जिला पंचायत

Reva India News

मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग को सख्ती से पालन करायें – हर्षिका सिंह समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 की तैयारियों संबंधी समीक्षा बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment