Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 24 मई 2024

आंगनवाड़ी केन्द्रों को मिल रहा नया स्वरूप

बच्चों की रूचि के अनुरूप विकसित हो रहे आंगनवाड़ी भवन

कलेक्टर ने की आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण तथा मरम्मत कार्यों की समीक्षा

 

मंडला 24 मई 2024

जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों में आवश्यक मरम्मत का कार्य कराते हुए उन्हें बच्चों की रूचि के अनुरूप आकर्षक रूप से विकसित किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आज इन कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, ईईपीआईयू जीपी पटले, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास शालिनी तिवारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

150 भवनों में हो रही मरम्मत, 35 में मरम्मत पूर्ण

 

जिले के 150 आंगनवाड़ी भवनों में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है जिनमें घुघरी के 23, मोहगांव के 35, मंडला के 81 तथा बीजाडांडी विकासखंड के 11 आंगनवाड़ी भवन सम्मिलित हैं। आज दिनांक तक 35 भवनों के मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर ने शेष सभी कार्यों को जून के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों में हो रही पेंटिंग के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने पीव्हीटीजी एवं जनमन योजना के तहत स्वीकृत आंगनवाड़ी भवन के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।

पुरूस्कृत होंगी अच्छा कार्य करने वाली एजेंसियाँ

 

कलेक्टर ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य तथा मरम्मत कार्यों को समय सीमा में बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने वाली एजेंसियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रों में बच्चों के रूचि के अनुरूप पेंटिंग, उसकी साज-सज्जा तथा केन्द्र से प्रदाय की जाने वाली सेवाओं के आधार पर जिला स्तर से मार्किंग की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

ओव्हरलोड वाहनों पर 55 हजार रूपए का जुर्माना

 

मंडला 24 मई 2024

ओव्हरलोड एवं अवैध संचालित वाहनों के विरूद्ध चैकिंग की कार्यवाही के तहत मण्डला-नैनपुर मार्ग पर 26 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, लायसेंस, मोटरयान कर एवं ओव्हर लोडिंग आदि की जांच की गई। चैकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 40 सीडी 7451, एमपी 20 एचबी 7377 एवं एमपी 20 एचबी 9077, ओव्हरलोड संचालन करते पाये गये, जिसमें मोटरयान अधिनियम के तहत 55 हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की गई।

 

 

 

 

संस्कृति बलिकागृह मण्डला में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

 

मंडला 24 मई 2024

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में एस0के0 जोशी प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार एवं जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में संस्कृति बालिकागृह मण्डला में बच्चों से मैत्रीपूर्ण संबंध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विवेकानंद त्रिवेदी चतुर्थ जिला न्यायाधीश, अधीक्षिका बालिका गृह, स्टॉप एवं बच्चों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बालिका गृह के बच्चों को बताया गया कि स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए संतुलित आहार जरूरी है। साथ ही स्वच्छता पर भी ध्यान देना, नियमित व्यायाम, टहलना, योग आदि को अपनी नियमित आदत बनाकर स्वस्थ्य रहें। साथ ही योग से हमें सभी प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता मिल जाती है के संबंध में जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

आईटीआई में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जून

 

मंडला 24 मई 2024

शासकीय आईटीआई मंडला में संचालित एनसीव्हीटी, एससीव्हीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन के माध्यम से विभाग के पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) पर प्रवेश रजिस्ट्रेशन 2024 पर जाकर 10 जून 2024 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के उपरोक्त पोर्टल पर अथवा कार्यालयीन कार्य दिवस में शासकीय आई0टी0आई0 मंडला में स्थापित हेल्पडेस्क से स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

Related posts

28 तक जमा होंगे जिला स्तरीय युवा मण्डल अवार्ड के लिये आवेदन

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की जयंती पर किया स्मरण  

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment