Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेयजल आपूर्ति की दैनिक मॉनिटरिंग करें – संभागायुक्त श्री सिंह संभागायुक्त ने शासन की योजनाओं एवं प्राथमिकता अभियानों के संबंध में चर्चा कर दिए आवश्यक निर्देश जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता रखते हुए पूर्ण करें-संभागायुक्त श्री सिंह

मंडला, 27 मई 2026

संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों से शासन के कार्यक्रमों एवं प्राथमिकता अभियानों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पेयजल, वन अधिकार पट्टा, गेहूं पंजीयन एवं उपार्जन की दैनिक प्रगति, परिवहन, भंडारण व भुगतान तथा उपार्जन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।

संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी पेयजल को प्राथमिकता रखते हुए कार्य करें और सुधार योग्य हेंडपम्पों को सुधारें। पेयजल सुनिश्चितता की कलेक्टर दैनिक आधार पर समीक्षा करें। उन्होंने एकल नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। संभागायुक्त ने वनाधिकार अधिनियम अंतर्गत मान्य और अमान्य दावे तथा लंबित दावे के बारे में जानकारी लेकर विस्तृत समीक्षा की। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिलों की विभागवार रैंकिंग एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुरूप जल संवर्धन कार्यों/गतिविधियों की नियमित सघन मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत फार्म पॉण्ड, डगवेल रिचार्ज एवं अमृत सरोवर आदि के अपूर्ण कार्यों एवं कृषि विभाग के बलराम तालाबों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों से भी कहा कि रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की दिशा में शासन के मंशानुरूप कार्य करें। गेहूं उपार्जन समय-सीमा में पूर्ण करने के साथ ही कृषि अवसंरचना निधि योजना अंतर्गत कृषि वर्ष 2026-27 के लिए आवंटित लक्ष्य की समीक्षा की। साथ ही संभाग में खाद की उपलब्धता व वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य व पोषण के संबंध में विभागीय अधिकारियों से कहा कि गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन समय पर अनिवार्यतः किया जाये तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों की जानकारी लेकर कहा कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा तथा अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करें। कलेक्टर प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसीलदार व एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण करें। वीसी के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाईन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का गहनता से परीक्षण कर तत्परता से समुचित निराकरण करावें। इसके साथ ही सीपी ग्राम, सीएम व सीएस मॉनिट तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में जिलेवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन, नजूल नवीनीकरण और लोक सेवा गारंटी अंतर्गत समय-सीमा से बाह्य लंबित आवेदनों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मंडला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए पीएचई, राजस्व एवं संबंधित निकाय टीम के रूप में कार्य करें

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई 124 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment