Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कर्मचारी कल्याण कोष के प्रकरणों में सीएमएचओ का अभिमत लें – कलेक्टर जिला स्तरीय सहकारी समिति की बैठक में निर्देश

मंडला, 27 मई 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला स्तरीय सहकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के प्रशासक कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि मौजूदा खरीफ सीजन को देखते हुए प्राईमरी सेक्टर के ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता दें। कर्मचारी कल्याण कोष के प्रकरणों के संबंध में समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि सभी प्रकरणों में संलग्न मेडीकल दस्तावेज एवं दवाओं के देयकों के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का लिखित अभिमत प्राप्त करते हुए ही प्रकरण प्रस्तुत किए जाएं। सहकारी बैंकों के लिए कम्प्यूटर सहित अन्य सामग्रियों के क्रय के संबंध में समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि निविदा की शर्तें तय करने से पूर्व जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस के साथ समन्वय करते हुए कम्प्यूटर्स के स्पेसिफिकेशन तय करें।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने सहकारी बैंक के सीआरआर, सीडी रेशो, एसएलआर, सकल एनपीए, शाखाओं के किराए, प्रोसेस सर्वेयर की नियुक्ति सहित विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही एआरसीएस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जित गेहूँ का आगामी 7 दिवस में शतप्रतिशत परिवहन करना सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित एआरसीएस तथा सहकारिता के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

तीन ओव्हरलोड डम्फर जप्त

Reva India News

वो वैश्या नहीं थी-

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment