Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मंडला, 27 मई 2026

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर 26 मई को ग्राम हिरदेनगर में निरीक्षण के दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त एक वाहन को जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर वाहन क्रमांक टी053243471 एवं नीले रंग की ट्रॉली को खनिज विभाग की टीम ने जप्त किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उक्त वाहन अवैध रेत परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त पाया गया।

जप्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी प्रभारी हिरदेनगर की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

Related posts

डायरिया रोको अभियान के तहत सरपंच सचिव को मिला प्रशिक्षण जनपद पंचायत नारायणगंज में जल परीक्षण कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

मंडला जिला चिकित्सालय एवं निवास अस्पताल में शिविर आयोजित होंगे  

Reva India News

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मंडला प्रफुल्ल मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment