Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रम विभाग ने शुरू किया ‘श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम’, संस्थानों से अधिकाधिक उपयोग की अपील

मंडला, 1 जून 2026

श्रम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत कारखानों, दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थानों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं। इसी क्रम में विभाग द्वारा श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम लागू किया गया है। यह एक स्व-मूल्यांकन आधारित, निष्पक्ष एवं स्वचालित प्रणाली है, जिसके माध्यम से संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर श्रम कानूनों के अनुपालन स्तर का मूल्यांकन कर उन्हें स्टार रेटिंग प्रदान की जाती है। इस प्रणाली का उद्देश्य श्रम कानूनों के प्रभावी पालन को प्रोत्साहित करना तथा अनुपालन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाना है। इसके परिणामस्वरूप कार्य-संस्कृति में सुधार, श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार तथा संस्थानों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल रहा है।

श्रम विभाग ने जिले के सभी संबंधित संस्थानों एवं कारखानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाते हुए श्रम स्टार रेटिंग सिस्टम का उपयोग करें तथा अपने संस्थानों में श्रम कानूनों के अनुपालन को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।

Related posts

अधिकारियों ने किया प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का निरीक्षण  

Reva India News

नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती का आयोजन हुआ

Reva India News

अन्न उत्सव में 20775 परिवारों को वितरित किया गया खाद्यान्न

Reva India News

Leave a Comment