Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए 25 लाख रुपये तक का ऋण, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

मंडला, 8 जून 2026

कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, मंडला द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ’’संत रविदास स्वरोजगार योजना’’ के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत मंडला जिले को वर्ष 2026-27 के लिए 9 इकाइयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत पात्र आवेदकों को बैंक के माध्यम से ’’1 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक का ऋण’’ स्वीकृत किया जाएगा। स्वीकृत एवं वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा ’’प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान’’ प्रदान किया जाएगा। यह अनुदान अधिकतम ’’7 वर्षों’’ तक नियमित रूप से उपलब्ध रहेगा।

इच्छुक आवेदक अपने आवेदन ’’ऑनलाइन माध्यम से mpast-mponline.gov.in पोर्टल’’ पर प्रस्तुत कर सकते हैं। विभाग ने पात्र हितग्राहियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

 

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

 

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों के पास पासपोर्ट साइज फोटो, 8वीं उत्तीर्ण अंकसूची/प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम), आयु 18 से 45 वर्ष के बीच आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, कोटेशन, पेन कार्ड होना आवश्यक है।

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित मंडला ने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए इच्छुक आवेदक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Related posts

मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क ग्रामों में दो चक्रों में किया जाएगा कीटनाशक का छिड़काव कीटनाशक छिड़काव का प्रथम चक्र 16 जून से प्रारंभ

Reva India News

सेवा संकल्प अभियान: संयुक्त कलेक्टर ने किया माहिष्मती घाट का निरीक्षण 25 हजार 500 दीप प्रज्ज्वलित होंगे

Reva India News

किसानों के लिये आत्मा योजनांतर्गत सर्वोत्तम कृषक/कृषक समूह पुरूस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment