Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बावड़ी उत्सव पर जल स्त्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा एवं जल संरक्षण का संदेश

मंडला, 8 जून 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ’’बावड़ी उत्सव कार्यक्रम’’ का आयोजन रविवार को ग्राम झिरिया स्थित बीहड़ माता मंदिर परिसर में किया गया। जल स्त्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा, श्रमदान एवं जल संरक्षण शपथ ग्रहण जैसे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उइके के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन सेक्टर-3 डिठौरी की नवांकुर संस्था ’’तेजस्विनी महिला शक्ति संघ नैनपुर’’ तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात माँ गंगा के भजनों और जयघोषों के बीच गंगा कलश यात्रा निकाली गई। कलश स्थापना के बाद बीहड़ माता मंदिर में जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बावड़ी की साफ-सफाई कर जल स्त्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीनों चरणों, जल गंगा दशहरा एवं बावड़ी उत्सव के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Related posts

बीएलओ मतदाताओं और बीएलए से संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

मिशन मोड में करें समग्र ई-केवाईसी कार्य – कलेक्टर

Reva India News

*जिला मंडला हरदहा समाज का पुनर्गठन* काछी

Reva India News

Leave a Comment