नवागत कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने किया कार्यभार ग्रहण
मंडला 5 अप्रैल 2023
नवागत कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने 5 अप्रैल 2023 को कलेक्टर मण्डला के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. सिडाना 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं तथा इसके पूर्व जिला पंचायत सीईओ जबलपुर के रूप में पदस्थ रही हैं।

नवागत कलेक्टर ने ली जिला प्रशासन की परिचय बैठक
मंडला 5 अप्रैल 2023
नवागत मंडला कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने पदस्थापना ग्रहण करने के पश्चात जिला प्रशासन की टीम के साथ परिचय बैठक की। बैठक में उन्होंने विभागवार अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ करें। जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सजीव संवाद बनाए रखें। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली एवं जिला प्रशासन की टीम से अपेक्षाओं के बारे में चर्चा की। डॉ. सिडाना ने जिलाधिकारियों को कार्यालय प्रबंधन, अनुशासन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बात करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड सहित सभी एसडीएम, जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

संभाग आयुक्त ने वीसी में की जिलेवार समीक्षा
मंडला 5 अप्रैल 2023
जबलपुर संभाग आयुक्त अभय वर्मा ने प्रति बुधवार को आयोजित होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेसिंग ली। बैठक में उन्होंने संभाग के सभी जिलों की अलग-अलग विषयों पर समीक्षा की। उन्हांेने जल-जीवन मिशन, सीएम राईज स्कूल, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सीएम राईज स्कूल, गेहूं उपार्जन एवं निर्धारित बिन्दुओं की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। संभाग आयुक्त ने निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता की योजनाओं एवं विषयों पर सभी जिला कलेक्टर विशेष ध्यान देंगे तथा मॉनिटरिंग करेंगे। निम्न प्रगति वाले विभागों का आंकलन करते हुए उनमें प्रगति दर्ज कराएंगे। जिला एनआईसी कक्ष में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की समीक्षा करते हुए आगामी 15 से 20 अप्रैल तक दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि हनुमान जयंती के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सभी जरूरी कदम उठाएं। श्री वर्मा ने वीसी में गेहूं खरीदी की जिलेवार रिपार्ट भी ली। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए खरीदी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

अपर कलेक्टर के प्रशिक्षण अवधि में कार्य संपादन का आदेश
मंडला 5 अप्रैल 2023
अपर कलेक्टर मीना मसराम के मिड कैरियर प्रशिक्षण में शामिल होने के फलस्वरूप प्रशिक्षण अवधि 3 अप्रैल से 5 मई 2023 तक के लिए उनके प्रभार के कार्यों को संपादित करने के लिए कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड (आईएएस) को दांडिक कार्य, राजस्व, जिला निर्वाचन सामान्य, स्थानीय निर्वाचन, अनुज्ञप्ति, विशेष विवाह, विवाह रजिस्ट्रीकरण, सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत कार्यालय कलेक्टर मंडला के लिए अपीलीय अधिकारी, प्रोटोकॉल, वाहन अधिग्रहण तथा खनिज शाखा के कार्य संपादित करने हेतु आदेशित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर व्हीके कर्ण को कार्यालय अधीक्षक, सांख्यकी लिपिक शाखा, कोषालय निरीक्षण तथा जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति के कार्य संपादित करने हेतु आदेशित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर आशाराम मेश्राम को खाद्य, वरिष्ठ लिपिक, रीडर, राहत तथा लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभा के प्रश्नों के उत्तर तैयार कराकर शासन को प्रेषित करने संबंधी कार्य संपादित करने हेतु आदेशित किया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला पुष्पेन्द्र अहके को वित्त, स्थापना तथा सहायक अधीक्षक सामान्य निरीक्षण सेल संबंधी कार्य संपादित करने के लिए आदेशित किया गया है। उपरोक्त सभी अधिकारी उक्त कार्यों के अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा समय-समय पर आदेशित किए जाने वाले अन्य कार्य भी संपादित करेंगे।

भव्यता से निकाली गई गदा शोभायात्रा धर्मप्रेमियों ने की पुष्पवर्षा हुआ स्वागत
मण्डला। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को नगर में विशाल गदा शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया है। जिला पंचायत के सामने स्थित शेषनाग हनुमान मंदिर में शोभायात्रा के चल समारोह में पंडित रामनाथ शास्त्री ने गदा की विधि विधान से पूजन अर्चन की और देश में सुख समृद्धि आपसी भाईचारा की कामना प्रभु से की। यहां पर जय श्रीराम और हनुमान सरकार के नारे लगाए गए। चल समारोह के दौरान विभिन्न देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं रथ मे सवार कथावाचक धर्मगुरू नीलू महाराज के साथ अन्य संतो का पुष्प माला और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में महिला पुरूष जयकारा लगाते नजर आए। सभी धर्मप्रेमियों को शुद्ध पेयजल के साथ फल प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे अन्ना महाराज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश कछवाहा, पूर्व विधायक भाजपा वरिष्ठ नेता शिवराज शाह शिवा भैया, समाजसेवी सुधीर कांसकार, पत्रकार परिषद जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमति उमा यादव, समाजसेवी श्रीमति रागिनी हरदहा, श्रीमति गीता साहू, रीता दुबे, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक बैरागी, इस्माईल खान, रोहित बघेल, आकाश रघुवंशी, अनमोल अग्रवाल, मानव अधिकार फाउण्डेशन अध्यक्ष अशोक खरबंदा, इन्द्रेश बब्बल खरया, ब्रजेश चौरसिया, लखन भाण्डे, शिव दोहरे, मनीष तिवारी, शंभू शुक्ला,आनंद सोनी, राकेश साहू, मनोज तिवारी, सतेन्द्र दुबे, पप्पू सचान, गोलू तिवारी, ओमकार रजक, पप्पू श्रीवास, दीपक रजक, राजेन्द्र बंजारा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं आज हनुमान जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी भक्तों द्वारा कर ली गई है। वहीं बुधवार को सूर्यकुण्ड धाम में विशाल गदा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसकी स्थापना आज की जाएगी। गदा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए सूर्यकुंड धाम पहुंची। जिसकी स्थापना आज हनुमान जन्महोत्सव पर किया जाएगा। श्रृद्धालुओं का मनाना है कि यहां स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा दिन में तीन रूप बदलती है। जिसमें सुबह बाल्य रूप दोपहर को युवा रूप में और शाम को वृद्ध रूप में नजर आती है। सूर्यकुण्ड धाम में स्थापित दक्षिण मुखी हनुमान जी लोगों के लिए आस्था का केन्द्र हैं। यहां नर्मदा परिक्रमा करने वाले भक्तों के ठहरने चाय नास्ता भोजन की व्यवस्था श्री सूर्यकुण्ड हनुमान जी महाआरती भंडारा समिति के द्वारा की जाती है। जयंती अवसर पर ये होंगे आयोजन सूर्य कुण्ड धाम में 30 मार्च से कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है

