मंडला, 13 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला मंडला की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय मंडला में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, हाल ही में संपन्न हुए विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर हुई तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का परिचय और स्वागत संपन्न हुआ ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिले के संगठन प्रभारी रमेश भटेरे ने पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी को समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले भर में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। जिले से लेकर पन्ना प्रमुख तक की चर्चा की..बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने अपने संबोधन में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बल पर पार्टी निरंतर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सभी जनपद , नगर पालिका, नगर परिषद क्षेत्र मे 12 जून से 18 जून तक लगाए जा रहे जन कल्याण शिविर मे अंतिम छोर तक के व्यक्ति लाभान्वित हो ,कोई भी व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे. इसके लिए आप सभी चिंता करे.
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा म. प्र. प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी के मंडला प्रथम आगमन की तैयारी पर चर्चा की गई..
कार्यक्रम में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजपा शैलेश मिश्रा एवं आभार जिला महामंत्री भाजपा श्री संतोष रजक जी ने किया ।
बैठक में जिला पदाधिकारी, ,जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, नप अध्यक्ष, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ ,कार्यकर्ता की जिला एवं मंडल टोली सहित अपेक्षित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का समापन आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
बैठक उपरांत जिला भाजपा कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया.

