Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भाजपा किसान मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा की जिला बैठक संपन्न, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

                                   मंडला, 13 जून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय मंडला में संपन्न हुई। बैठक में किसान हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रस्तावित मंडला प्रवास को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। आगामी प्रवास की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क करने एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं कृषक बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में पाटीदार के प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके उपस्थित रहीं। उन्होंने किसान मोर्चा एवं उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं तथा पात्र कृषक बंधुओं को उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच सतत संपर्क बनाए रखने तथा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया एवं ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जी के प्रवास और कार्यक्रम संबंधी चर्चा की । किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीत पांडेय ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि आगामी 18 एवं 19 जून को जिले में प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में ओबीसी एवं किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पीएमएसबीवाई डेथ क्लेम प्रक्रिया को लेकर बढ़ी जागरूकता, करोड़ों लोग योजना से जुड़े

Reva India News

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

रामनगर में हुआ सातवे आदि उत्सव का शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह के साथ किया जायेगा समापन

Reva India News

Leave a Comment