Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कन्या कौशल शिविर, सेवाभारती मंडला में योग सत्र एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 13 जून 2026

कन्या कौशल शिविर, सेवाभारती मंडला में आयुष विभाग के सहयोग से योग सत्र एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका धुर्वे (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) एवं डॉ. एकता वाल्को (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) द्वारा बालिकाओं को योग एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

सत्र का शुभारंभ ध्यान के अभ्यास से हुआ। इस दौरान बालिकाओं को मानसिक शांति एवं एकाग्रता का अनुभव कराने के साथ-साथ जीवन में सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

शिविर में विशेष रूप से किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया, जो उनके शारीरिक विकास एवं हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं। साथ ही, ऐसे योगासनों की जानकारी भी दी गई जिन्हें बालिकाएँ अपने घर पर माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को भी सिखा सकें, जिससे पूरा परिवार जीवनशैली जनित विभिन्न रोगों से बचाव कर स्वस्थ जीवन अपना सके।

योग सत्र के उपरांत बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक संक्षिप्त करियर गाइडेंस सत्र का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही दिशा का चयन करने तथा भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से निर्धारित करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी बालिकाओं को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या एवं जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर कन्या कौशल शिविर की संपूर्ण टीम, श्री हरिकेश दुबे, श्री दीपक रोहरा, श्रीमती सत्या रोहरा, छिंदवाड़ा टीम से सुश्री अनीता राउत, सुश्री कविता सूर्यवंशी, सुश्री माही दत्ता तथा आयुर्वेदिक जिला चिकित्सालय के स्टाफ सदस्य श्री अशोक दास बैरागी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related posts

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 64 आवेदकों की समस्या

Reva India News

जिलेवासी कोरोना जाँच में सहयोग करें

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 अगस्त 2023

Reva India News

Leave a Comment