Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिले में 15 से 18 जून तक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन समाधान शिविरों का आयोजन

मंडला, 14 जून 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मंडला जिले के विभिन्न जनपदों, नगर परिषदों एवं नगरपालिकाओं में ब्लॉक स्तरीय समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों का आयोजन 12 जून से 18 जून तक निर्धारित किया गया है।

जिले के मंडला, मवई, घुघरी, नारायणगंज, बीजाडांडी, निवास, मोहगांव, बिछिया तथा नैनपुर सहित विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। शिविरों में जनप्रतिनिधियों, जनपद एवं नगर निकायों के अध्यक्षों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

15 जून से मंडला, मंडला नगर पालिका, बिछिया नगर परिषद, मवई, घुघरी, नारायणगंज, निवास नगर परिषद, बीजाडांडी तथा मोहगांव में शिविर प्रारंभ होंगे। वहीं 16 जून से नैनपुर, बिछिया, बहनी बंजर नगर परिषद एवं अन्य क्षेत्रों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों की तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविर स्थलों पर पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग करें। इन शिविरों के माध्यम से शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts

’कोविड-वैक्सीन लगने के बाद नर्स हुई कोरोना पॉजीटिव’ सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने भ्रामक खबर का जारी किया खण्डन

Reva India News

पीएमएफएमई योजनांतर्गत 3 कृषकों को मिली गुड़ इकाई की सौगात

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment