Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 जुलाई 2022

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचित प्रत्याशी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को सारणीकरण के पश्चात जिला पंचायत मंडला के सदस्य पद के लिए प्रत्याशी अंतिम रूप से निर्वाचित हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेमरखापा शिक्षा परिसर में निर्वाचित प्रत्याशियों को मंच से प्रमाण-पत्र प्रदान किए। निर्वाचित प्रत्याशियों में निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-1 से शैलेष मिश्रा (भोले भैया)/अश्वनी मिश्रा, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-2 से संदीप सीताशरण सिंह/स्व. श्री सीताशरण सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-3 से शकुन जंघेला/बुद्धूलाल जंघेला, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-4 से रामप्यारी/दिलीप, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-5 से डॉ. संजय कुशराम/ज्ञानचंद, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-6 से इंजीनियर कमलेश तेकाम/श्री हरनाम सिंह तेकाम, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-7 से सावित्री धूमकेती/तुलसीराम धूमकेती, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-8 से शिव पूषाम/गिरिजा, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-9 से गीता बाई/स्व.श्री बाल सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-10 से कौशल्या मरावी/श्री घन्सूलाल मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-11 से श्रद्धा छोटू जैन/प्रजय जैन, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-12 से शालिनी साहू/प्रभात, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-13 से जगत सिंह मरावी/गुलाब सिंह मरावी, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-14 से भूपेन्द्र वरकड़े/ताम सिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-15 से पुष्पा मरकाम/स्व. बीरन सिंह तथा निर्वाचन क्षेत्र क्रं.-16 से ललिता धुर्वे/मंगल सिंह धुर्वे निर्वाचित हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय सारणीकरण के लिए खोला गया स्ट्राँग रूम

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को जिला स्तरीय सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा किया जाना था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे जिला स्तरीय स्ट्राँग रूम खोला गया। एकलव्य शिक्षा परिसर सेमरखापा में कलेक्टर ने जिला स्तरीय सारणीकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 15 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से सारणीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ।

 

 

 

 

दिव्यांग मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों की निर्वाचन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सुविधाओं को कारगर बनाने जिला स्तरीय कमेटी गठित

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में मंडला जिले के लिए जिला स्तर पर दिव्यांग मतदाताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता एवं साझेदारी को सुनिश्चित करने, उनको दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा एवं उपायों को कारगर बनाकर सुलभ चुनाव संपादित कराने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। उपसंचालक सामाजिक न्याय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र तथा सहायक संचालक जनसंपर्क समिति के सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

दिव्यांग मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों की निर्वाचन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सुविधाओं को कारगर बनाने विधानसभा बिछिया के लिए कमेटी गठित

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में मंडला जिले की विधानसभा 105-बिछिया (अजजा) के लिए विधानसभा स्तर पर दिव्यांग मतदाताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता एवं साझेदारी को सुनिश्चित करने, उनको दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा एवं उपायों को कारगर बनाकर सुलभ चुनाव संपादित कराने के लिए विधानसभा स्तरीय कमेटी के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिछिया, घुघरी अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया, मवई, घुघरी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बिछिया, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया, मवई, घुघरी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बिछिया, मवई, घुघरी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी बिछिया, मवई, घुघरी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

दिव्यांग मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों की निर्वाचन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सुविधाओं को कारगर बनाने विधानसभा निवास के लिए कमेटी गठित

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में मंडला जिले की विधानसभा 106-निवास (अजजा) के लिए विधानसभा स्तर पर दिव्यांग मतदाताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता एवं साझेदारी को सुनिश्चित करने, उनको दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा एवं उपायों को कारगर बनाकर सुलभ चुनाव संपादित कराने के लिए विधानसभा स्तरीय कमेटी के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी, मोहगांव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) निवास, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी, मोहगांव, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी, मोहगांव तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी, मोहगांव सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

दिव्यांग मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों की निर्वाचन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सुविधाओं को कारगर बनाने विधानसभा मंडला के लिए कमेटी गठित

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में मंडला जिले की विधानसभा 107-मंडला (अजजा) के लिए विधानसभा स्तर पर दिव्यांग मतदाताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम सहभागिता एवं साझेदारी को सुनिश्चित करने, उनको दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा एवं उपायों को कारगर बनाकर सुलभ चुनाव संपादित कराने के लिए विधानसभा स्तरीय कमेटी के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मंडला तथा नैनपुर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंडला तथा नैनपुर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंडला तथा नैनपुर तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी मंडला तथा नैनपुर सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

15 जुलाई से लगाया जा रहा है मुफ्त प्रीकॉशन डोज

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार ’आजादी के अमृत’ महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई से कोविड वैक्सीनेशन के अंतर्गत निःशुल्क प्रीकॉशन डोज लगाया जाना प्रारंभ किया गया है। 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी नागरिकों को सरकारी केन्द्रों पर निःशुल्क प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी। मंडला जिले में भी निःशुल्क प्रीकॉशन डोज लगाना प्रारंभ हो गया है। प्रीकॉशन डोज की पात्रता के लिए COWIN.GOV.IN पर संपर्क कर सकते हैं। दूसरी डोज के 6 महीने बाद प्रीकॉशन डोज लगाया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

जिले में इस वर्ष एक जून से 15 जुलाई के दौरान 328.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 294.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 33.6 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को मंडला में 8.4 मि.मी., नैनपुर में 35.5 मि.मी., बिछिया में 13.2 मि.मी., निवास में 2.4 मि.मी., घुघरी में 14.6 मि.मी. तथा नारायणगंज में 10 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 15 जुलाई को 14 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

1 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुआ

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 14 जुलाई की शाम 3 बजे से 15 जुलाई की शाम 3 बजे तक जिले में 1 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

सामाजिक समावेशन एवं सामाजिक न्याय के संबंध में लोक अधिकार केन्द्र एवं वनस्टॉप सेंटर की बैठक संपन्न

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज विभाग के अंतर्गत संचालित एनआरएल के डी.पी.एम. बी.डी. भैसारे के मार्गदर्शन में एसआईएसडी जिला युवा सलाहकार सुधीर कुमार यादव ने समावेश, सशक्तिकरण और सामाजिक कार्रवाई की दिशा में एक कदम के रूप में एनआरएलएम के ऑन-ग्राउंड नेटवर्क के साथ अपने समन्वय की सुविधा के लिए वन स्टॉप फैसिलिटेशन सेंटर ओएससी मंडला का दौरा किया। बैठक के ये दौर बीडी भैसारे, लक्ष्मी रजक, अमृता सिंह जिला प्रमुख, ओएससी, कृति सिंघई की उपस्थिति में हुईं।

मंडला के निवास ब्लॉक में काम कर रहे एसआरएलएम ब्लॉक टीम ने एनजीओ ’आनंदी’ की मदद से स्थानीय महिला एसएचजी सदस्यों की मदद से ’लोक अधिकार केंद्र’ की स्थापना की है, जो ’समता सखी’ भी हैं। यह लोक अधिकार केंद्र राज्य के लिए एक मॉडल रहा है और मध्यप्रदेश के 18 अन्य जिलों में इसकी प्रतिकृति की योजना बनाई गई है। यह केंद्र जमीनी स्तर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग एवं विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच की सुविधा प्रदान करता है। एसएचजी महिलाओं के लिए जेंडर संवेदीकरण प्रशिक्षण आयोजित करता है, कमजोर महिलाओं को चिकित्सा या कानूनी सहायता प्राप्त करने में मदद करता है, और घरेलू हिंसा के पीड़ितों के परिवारों को परामर्श देता है और पीड़ितों की हर संभव मदद करता है।

वन-स्टॉप सेंटर के साथ लोक अधिकार केंद्र के सहयोग से उन्हें अपनी पहुंच का विस्तार करने और पीड़ितों को ओएससी के पास भेजकर उनकी मदद करने के लिए ज्ञान और साधनों से लैस करने में मदद मिलेगी। यह कदम एसआरएलएम टीम के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से गांव स्तर पर ओएससी की पहुंच और प्रभाव को भी बढ़ाएगा।

 

आगामी माह का लक्ष्य

 

ओएससी को लोक अधिकार केंद्र से जोड़ने के अलावा, जिला एसआरएलएम टीम ने ओएससी को सीएलएफ की सामाजिक कार्य टीम के साथ जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा है, ताकि अन्य ब्लॉकों में भी ओएससी की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाया जा सके। यह एक अनूठा समन्वय है जो एसआरएलएम और ओएससी के बीच स्थापित है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत ही प्रगतिशील कदम है।

 

 

 

 

 

 

 

पोस्टमैन द्वारा घर-घर जाकर बनाया जा रहा बच्चों का आधार कार्ड

 

मण्डला 15 जुलाई 2022

अधीक्षक डाकघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग द्वारा वर्तमान में मंडला व डिंडोरी जिले में घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड व हितग्राहियों का मोबाइल नंबर अपडेट किया जा रहा है। इस सुविधा के चलते मंडला व डिंडोरी जिले में 5 हजार से अधिक बच्चों का आधार कार्ड व 32 हजार से अधिक हितग्राहियों का मोबाइल नंबर अपडेट किया जा चुका है। इससे पहले गाँव के लोगों को 40 से 50 किमी दूर आधार केन्द्रों तक का सफर करना पड़ता था। अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग राहुल कुमार तिवारी ने बताया कि मंडला व डिंडोरी जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड व हितग्राहियों का मोबाइल नंबर अपडेट में बढ़ोतरी हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लेकर सरपंच व सचिव तक की सहायता ली जा रही है। इनके पास ऐसे लोगों की सही जानकारी होती है, इसके चलते उक्त सभी की सहायता लेकर लोगों को घर-घर पहुंच सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से वर्तमान में पोस्टमैन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कैंप लगा उक्तानुसार सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा हितग्राही इस सुविधा का लाभ लेकर अपने बच्चों का आधार कार्ड व   मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं।

 

 

 

Related posts

नगरीय निकायों में अलाव की रहे व्यवस्था सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का हो संतुष्टिपूर्वक निराकरण बेहतर तरीके से हो उपार्जन का कार्य कलेक्टर ने समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

नमो मैराथन का आयोजन 25 सितंबर को होगा 25 सितंबर को प्रातः 7 बजे पुलिस लाईन ग्राउंड से प्रारंभ होगी

Reva India News

22 को सितंबर को निवास में आयोजित होगा रोजगार मेले  

Reva India News

Leave a Comment