मंडला, 21 सितम्बर 2026
जिला रोजगार कार्यालय मंडला, आईटीआई मंडला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला 24 सितंबर 2026 को नगरपालिका मंडला के टाऊनहॉल में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवक-युवतियाँ, जिनकी शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं से स्नातक अथवा आईटीआई उत्तीर्ण है, शामिल हो सकते हैं।
इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
