Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन कल्याण शिविर में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें, समुचित निराकरण भी सुनिश्चित करें- कलेक्टर उर्वरक वितरण, योग दिवस, कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य पालन गतिविधियों पर फोकस, सीएम हेल्पलाईन की नॉन अटेंड शिकायतों पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश

मंडला, 15 जून 2026

जिला योजना भवन में समय-सीमा और विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कहा कि टीएल पत्रों को गंभीरता से लें, जिला अधिकारी प्रकरण का स्वयं फॉलोअप करें और समय पर समुचित निराकरण सुनिश्चित करें। ग्रामीण आबादी भूमि, कुटुंब न्यायालय, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालिका छात्रावास, पांडुलिपि मिशन, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, अपार आईडी, हेलिपेड मरम्मत, प्रधानमंत्री मानधन योजना से जुड़े टीएल प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री धोटे ने जिले में किसानों के लिए अतिरिक्त आय अर्जन गतिविधियों के लिए मत्स्यपालन, उद्यानिकी और कृषि की कार्य योजना तैयार करने के लिए विभागवार प्लानिंग की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि बरगी बैक वॉटर एरिया में जिले के मत्स्य पालक परिवारों के लिए केज कल्चर के लिए प्लान करें। यह प्लान मत्स्य महासंघ  के अतिरिक्त किया जाना है। उन्होंने कहा कि बैक वॉटर के ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन करें जहाँ वर्ष भर 20 से 25 फीट पानी रहता है। संबंधित क्षेत्र में मछुआ समूहों की बैठक आयोजित कर आवेदन प्राप्त करें। उन्होंने जिले के अन्य हिस्सों में बायोफ्लॉक में मत्स्य पालन कराने के लिए वृहद प्लान करने को कहा।

उद्यानिकी फसलों के लिए इस खरीफ सीजन में रकबा बढ़ाने के लिए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि उद्यानिकी फसलों के जरिये कृषकों की आय में वृद्धि होती है। उन्होंने औषधीय पौधों की खेती के लिए काली हल्दी, काली तुलसी, अश्वगंधा, ड्रेगन फ्रूट, मशरूम जैसी फसलों के लिए किसानों को प्रेरित करते हुए इसका रकबा बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया कि इसके लिए सहायक संचालक उद्यानिकी के साथ समन्वित प्लान बनायें।

12 जून से 18 जून तक जनपद तथा नगरीय निकायों में आयोजित किये जा रहे जन कल्याण शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि जिले में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से ही ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जन कल्याण शिविरों के साथ पंचायत स्तर के शिविरों में प्राप्त आवेदनों की ऑनलाईन प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। उन्होंने 2 दिवस में पिछली डाटा एंट्री पूर्ण करने को कहा। बीजाडांडी जनपद क्षेत्र में शिविरों के आयोजन में लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जन कल्याण शिविरों की अवधि में ही लोक सेवा से प्राप्त आवेदनों का भी यथा संभव निराकरण करें जिससे अभियान के दौरान जिले में आवेदनों के निराकरण की संख्या में प्रगति आये। सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि किसी भी शिकायत की नॉन अटेंड स्थिति बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने जिले की नॉन अटेंड 29 शिकायतों के लिए संबंधित जिलाधिकारियों पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि 1000 और 500 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को क्लोज करायें। जिन प्रकरणों का निराकरण राज्य स्तर से संबंधित है, उनके संबंध में जिला स्तर की समस्त कार्यवाही पूर्ण रखें। उन्होंने शिकायतों के फोर्सक्लोजर प्रस्ताव 2 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में जल गंगा संवर्धन, जिला अधिकारियों के क्षेत्र निरीक्षण प्रतिवेदन, उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण, एएनसी जाँच, पेयजल आपूर्ति, जल स्त्रोतों के क्लोरीनेशन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम जनमन, सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट सहित अन्य अंतर्विभागीय विषयों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री संस्कार बावरिया सहित संबंधित जिला अधिकारी योजना भवन में मौजूद रहे। समस्त एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, सीडीपीओ, बीएमओ तथा बीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए।

Related posts

जिला पेंशन फोरम की बैठक 16 अगस्त को

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 फरवरी 2023

Reva India News

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी

Reva India News

Leave a Comment