Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मलेरिया नियंत्रण के लिए 16 जून से शुरू होगा प्रथम चक्र कीटनाशक छिड़काव अभियान

मंडला, 15 जून 2026

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जून माह को ’मलेरिया निरोधक माह’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के मलेरिया प्रभावित 28 हाई रिस्क ग्रामों में दो चरणों में कीटनाशक छिड़काव अभियान चलाया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी श्री राम शंकर साहू ने बताया कि प्रथम चक्र का कीटनाशक छिड़काव 16 जून से 25 जुलाई तक तथा द्वितीय चक्र का छिड़काव 1 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा।

प्रथम चरण में विकासखंड बम्हनी, नैनपुर, मोहगांव, घुघरी, बिछिया, मवई एवं बीजाडांडी के चिन्हित ग्रामों में निर्धारित तिथियों के अनुसार छिड़काव कार्य संपन्न कराया जाएगा। अभियान के दौरान प्रशिक्षित दल घर-घर पहुंचकर मच्छरों के नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव करेंगे।

जिला मलेरिया अधिकारी ने चयनित ग्रामों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों के सभी कमरों में शत-प्रतिशत कीटनाशक छिड़काव कराएं। उन्होंने बताया कि छिड़काव का प्रभाव लगभग ढाई माह तक रहता है, इसलिए इस अवधि में घरों की लिपाई-पुताई न करें। उन्होंने मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देने, अनुपयोगी बर्तनों, टायरों, डिब्बों और फूलदानों को नियमित रूप से खाली रखने तथा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही वाहक जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

Related posts

शासकीय आई.टी.आई. मंडला में ओपन कैम्पस ड्राईव का आयोजन 23 को

Reva India News

किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने कार्य दायित्व संभाला

Reva India News

*कान्हा टाइगर रिजर्व ने एक नर बाघ को जंगल में सफलतापूर्वक छोड़ा*

Reva India News

Leave a Comment