Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कुल 112 आवेदन प्राप्त

मंडला, 16 जून 2026

जिला मुख्यालय स्थित जिला योजना भवन में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके निराकरण के लिए आवेदन सौंपे। जनसुनवाई के दौरान कुल 112 आवेदन प्राप्त हुए।

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने आवेदकों की समस्याओं को संवेदनशीलता और गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने उपस्थित एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण कर समय-सीमा के भीतर न्यायसंगत निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भवाली सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधितों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related posts

31 जुलाई 2024 तक निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

Reva India News

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 वाहन पर कार्यवाही

Reva India News

15 जुलाई को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर का होगा मंडला आगमन .तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Reva India News

Leave a Comment