Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोदी जी के 12 वर्ष विश्वास, विकास, जनकल्याण को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम  

मण्डला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका टाउन हॉल में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विषय पर हितग्राही, प्रबुद्धजन एवं व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। सम्मेलन में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों, नगर के प्रबुद्धजनों, व्यापारियों एवं चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से हितग्राही ममता रजक, वरिष्ठ व्यापारी अशोक गुरवानी एवं चिकित्सक डॉ. मुकेश तिलगाम का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया तथा उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके, पूर्व विधायक देव सिंह सैयाम, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम एवं नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रवीण तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केन्द्र सरकार की योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज गरीब, किसान, महिला, युवा एवं व्यापारी सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केन्द्र सरकार ने जन विश्वास को मजबूत करते हुए विकास की नई गाथा लिखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। भाजपा की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में केन्द्र सरकार की भूमिका ऐतिहासिक रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की समन्वित विकास योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं ने लाखों परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि योजनाओं को धरातल तक पहुंचाकर आमजन के जीवन में बदलाव लाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों, प्रबुद्धजनों एवं व्यापारियों ने भी केन्द्र सरकार की योजनाओं से प्राप्त लाभों को साझा किया तथा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान नगर के अनेक हितग्राही, प्रबुद्धजन, व्यापारी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

4 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

सरदार पटेल वार्ड लालीपुर में अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण

Reva India News

विष्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर वर्चुअल कार्यषालायें जिले की किषोरियों ने सीखा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम मंडला जिले के 9 विकासखंडों के 1224 ग्रामों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीनाथ सिंह,जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह तथा जिला समन्वयक आरकेएसके अर्जुन सिंह तथा सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेव्हपमेंट ;कार्डद्ध संस्था के जिला समन्वयक लोकेश उपमन्यु एवम कार्यक्रम समन्वयक पंकज चौरसिया के कुषल मार्गदर्षन में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के किशोरियों को दिनाँक 26 मई से 28 मई तक राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मण्डला द्वारा जिले के 9 ब्लॉक में अपनी सेवाएं दे रहे 33 मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर 31 वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से लगभग 400 से अधिक स्वयं सेवी रूप से अपनी सेवाए दे रही किशोरी साथिया एवम उनकी ब्रिगेड टीम से लगभग 1500 किशोरियोंएआशाध्आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाताओं आरती रायएदुर्गेश अग्रवालए नेहा पटेलए हेमंत चन्द्रोल संजना रायए नीरज दुबेए गर्विता कुशवाहाए स्वाति रायए सतीश झरिया द्वारा साथिया व ब्रिगेड सदस्यों को माहवारी चक्र क्या है माहवारी क्यों आती है स्वस्थ माहवारी किसे कहेंगेए माहवारी स्वच्छता अंतर्गत क्या.क्या किन बातों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये एवं माहवारी को लेकर फैली भ्रांतियों पर बारीकी से चर्चा की गई किशोरे मित्र स्वस्थ क्लिनिक में दी जाने वाली सेवाओ की जानकारी प्रदान की गईए सेनेटरी नेपकिन के उपयोग होने वाले फायदेए माहवारी विषय पर काउंसिलिंग व किन किन परिस्थतियो पर चिकित्सकीय सेवाओं की आवश्यकता होती है तथा उन उपलब्धता पर चर्चा की गई एमाहवारी के दौरान साफ़ सफाई का ध्यान नहीं रखा गया तो उन्हें किस प्रकार प्रजनन मार्ग संक्रमण तथा यौन जनित संक्रमण सम्बंधित रोगों का सामना करना पड़ सकता है इसके अतिरिक्त एक जिला स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 3 गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने भी कार्यशाला में सहभागिता की द्य इसके साथ साथ किशोरियों से उक्त विषयों पर सवाल व उनके जवाब के दौरान किशोरियों के जिज्ञासाओं का समाधान किया गया.

Reva India News

Leave a Comment