Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के हर बूथ तक एसटी मोर्चा देगी डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण .भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई एसटी मोर्चा की बैठक…..

                                         मंडला। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के मार्गदर्शन में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, डिजिटल लर्निंग प्रभारी प्रीतम मरावी, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष नीरज मरकाम, प्रदेश कोषाध्यक्ष आसाराम भारतीया, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रुचिराम गुरुवाणी, भाजपा जिला महामंत्री नरेश चंद्रोल, जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा,जिला महामंत्री एसटी मोर्चा सुधीर मरावी, जिला महामंत्री एसटी मोर्चा टेकचंद पन्द्रो, मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. विजय सरवटे, विजय आनंद मरावी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शिवप्रसाद पुसाम सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में आगामी डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता जिले के प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर डिजिटल साक्षरता एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा इसके माध्यम से कार्यकर्ता आधुनिक तकनीक से जुड़कर संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के 1051 बूथों पर चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति एसटी मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आज 1106 फ्रंट लाइन वर्कर को लगाए गए कोरोना के टीके

Reva India News

धनगांव जीवाश्म के संरक्षण संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

ओबीसी महासभा ने आगामी जनगणना में कि पृथक कॉलम की मांग

Reva India News

Leave a Comment