Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य समन्वयक ने किया ग्राम उदयपुर एवं धनवाही का भ्रमण महिला स्व-सहायता समूहों की बैठक लेकर कार्यों की सराहना की

मंडला, 17 जुलाई 2026

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, भोपाल के राज्य समन्वयक (कृषि) श्री मनीष सिंह पवार ने 17 जुलाई को जनपद के ग्राम उदयपुर एवं ग्राम धनवाही का भ्रमण किया। ग्राम उदयपुर में उन्होंने माँ शारदा समूह एवं मिनी बचत समूह की बैठक में भाग लिया। बैठक में समूहों द्वारा की जा रही साप्ताहिक बैठक, आपसी बचत एवं लेन-देन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही शासन द्वारा समूहों को दी जाने वाली विभिन्न वित्तीय सहायता एवं योजनाओं की राशि के संबंध में समूह सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई।

समूह की दीदियों ने बताया कि आजीविका मिशन के माध्यम से मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ उन्हें प्राप्त हुए हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और आय में वृद्धि हुई है। राज्य समन्वयक ने समूहों के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी दीदियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इसके पश्चात ग्राम धनवाही में दुर्गावती समूह एवं मां दुर्गा समूह की बैठक आयोजित की गई। यहां राज्य समन्वयक ने बीआरसी केंद्र का भ्रमण भी किया। इस दौरान कृषि सखी श्रीमती प्रभा टेकाम एवं श्रीमती रजनी मरावी द्वारा जैविक खाद, घनजीवामृत, जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की प्रक्रिया एवं उसके लाभों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से खेती की लागत कम की जा सकती है और बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्रबंधक श्री साहेब लाल सूर्यवंशी, श्री नजमुल हक, श्री मनमोहन अहिरवार एवं श्रीमती गिरजा देवी केवट उपस्थित रहे।

Related posts

रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की रिक्त बची सीटों के लिए काउंसलिंग पंजीयन 2 सितंबर से प्रारंभ होगा

Reva India News

कोविड टीकाकरण का महाअभियान आज से

Reva India News

सपोर्ट पर्सन के दो बैच के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग सम्पन्न बाल कल्याण समिति ने 40 पॉक्सो प्रकरणों में नियुक्त किया है सपोर्ट पर्सन

Reva India News

Leave a Comment