Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने किया टिकरवारा-हिरदेनगर पुल के लिए चिन्हित स्थल का अवलोकन

मण्डला 6 मार्च 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बीती सायं ग्राम टिकरवारा एवं हिरदेनगर के मध्य बंजर नदी पर बनने वाले पुल के लिए चिन्हित स्थल का अवलोकन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, भीष्म द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। इस पुल के निर्माण से अनेक ग्रामों के लोगों का आवागमन आसान हो सकेगा। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि इस पुल का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में उचित गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। जिले में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए श्री कुलस्ते ने कहा कि निर्माणाधीन मंडला-जबलपुर मार्ग का कार्य भी जल्द पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगारमूलक कार्यों पर विशेष ध्यान दे रही है। जिले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। इस्पात राज्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में मंडला जिले को प्राथमिकता से सम्मिलित किया जाता है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि टिकरवारा-हिरदेनगर के मध्य पुल की मांग लम्बे समय से हो रही थी, जिसे स्वीकृत कर सरकार ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, भीष्म द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts

मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम अभियान, प्रथम चरण 10 से

Reva India News

अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अधिकारी-कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाए – मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोगों की जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें मुख्यमंत्री ने दिए अतिवर्षा और बाढ़ से मृत्यु पर 4-4 लाख रूपए की सहायता देने के निर्देश फसलों के नुकसान और पशुहानि का आंकलन कर यथाशीघ्र राहत राशि की जाए वितरित जीर्ण-शीर्ण मकानों को चिहिन्त कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए शुद्ध पेयजल, दवाओं और खाद्य सामग्री की पर्याप्त प्रबंधन सुनिश्चित करें राहत शिविरों के संचालन में सामाजिक संस्थाओं का लिया जाए सहयोग मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए बुलाई आपात बैठक आगामी 2 दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान गोलमेज सभाकक्ष में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जुड़े

Reva India News

नैनपुर में मेडिकल स्टोर्स की जाँच संयुक्त दल की कार्रवाई जारी

Reva India News

Leave a Comment