Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला के चित्रकारों की चित्रकला व गोंड चित्रशैली प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ  चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग, छाते पर रंग का शुभारंभ आज  

                          मंडला – पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्मविभूषण से सम्मानित भारत के सर्वकालीन महान चित्रकार मरहूम सैयद हैदर रज़ा की पुण्य स्मृति में रज़ा फाउंडेशन द्वारा रज़ा स्मृति 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस 6 दिवसीय रज़ा स्मृति में साहित्य के साथ – साथ कला के विभिन्न रंग बिखरते नज़र आएंगे। शनिवार की शाम सैयद हैदर रज़ा मार्ग स्थित  रज़ा कला वीथिका, मण्डला में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा व कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने मंडला जिले के चित्रकारों की चित्रकला व गोंड चित्रशैली प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। चित्रकला प्रदर्शनी में जिले वरिष्ठ चिकित्सक व् कलाकार डाॅ.अरविंद अग्निहोत्री के चित्र प्रदर्शित होंगे। इनके अलावा वरिष्ठ चित्रकार पी एल डोंगरे, केंद्रीय विद्यालय के कला शिक्षक गजेंद्र सोनी, बॉटल आर्टिस्ट त्रिलोक सिंधिया, एस. राम जी, आशीष कछवाहा, अशोक सोनवानी, गरिमा ताम्रकार, कपिल लखेरा, अनिरुद्ध मिश्र, आदित्य वर्मा. शुभ साहू, आदित्य साहू, शुभम रैकवार, नीलांशु मण्डल के कार्य प्रदर्शित किये गए है। गोंड चित्रशैली प्रदर्शनी में सुमन बंदेवार, शशि भलावी, रचना भांवरे, प्रीति भांवरे, सोनिका रागनी, माघुरी मांवरे, मुस्कान रघुवंशी, हेमलता सिंगौर, पूनम रघुवंशी, भाग्यवती, ज्योति उईके, काजल बरया के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा व कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के उपरांत सभी कलाकारों को रोज स्टिक देकर उनका स्वागत किया। प्रदर्शनी का भ्रमण कर सभी कलाकारों के कार्यों को समझा और उसकी काफी सराहना की।
कला प्रेमी करेंगे चित्रकारी –
रविवार को चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग, छाते पर रंग कार्यशाला के अंतर्गत कला प्रेमी रज़ा कला वीथिका पहुंचकर पेंटिंग कर सकेंगे। रज़ा फाउंडेशन द्वारा पेंटिंग के लिए ड्राइंग शीट, गमले, गुल्लक, छाते उपलब्ध कराये जायेगे। इसके साथ ही पारम्परिक मिटटी के चके पर मिटटी की चीज़े बनाना भी सिखाई जाएगी। इसमें कलाकार आशीष कछवाहा, अशोक सोनवानी, गरिमा ताम्रकार, भीसम प्रजापति, सुमन बंदेवर रचना भांवरे कलाकारों का मार्गदर्शन करेंगे।
लकडी पर नक्काशी कार्यशाला –
लकडी पर नक्काशी कार्यशाला का आयोजन नर्मदा तट स्थित माहिष्मती घाट में किया गया है। इसमें उज्ज्वल ओझा, आकाश बर्मन, मानस चक्रवर्ती, किशन यादव, रूपाली गुप्त, हरिओम अहिरवार, चन्दराम जयसवाल, धर्मेश पराशर, शत्रुन, चन्द्रेश कुमार माण्डवी, बलबती नेताम, मनोज द्विवेदी लकड़ी पर नक्काशी कर अपनी कलाकृति तैयार करेंगे।
सांस्कतिक संध्या का आयोजन –
रज़ा स्मृति में आयोजित सांस्कतिक संध्या का आयोजन भी माहिष्मती घाट मण्डला 7:30 बजे किया जायेगा। इसमें 19 जुलाई 2026 नृत्य एवं गायन, 20 जुलाई 2026 ऋतु वर्मा की पण्डवानी, 21 जुलाई 2026 को अमरदीप सिंह अमर, शहबाज रिजवी, चराग शर्मा, आशू मिश्र उर्द् काव्य प्रस्तुत करेंगे। 22 जुलाई 2026 को प्रसिद्ध नृत्यांगना कंकना सिंह मणिपूरी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। रज़ा स्मृति 2026 की अंतिम सांस्कतिक प्रस्तुति 23 जुलाई 2026 को रंग संगीत से पूनम तिवारी करेंगी।
किंगफिशर में होगा संगोष्ठी (साहित्य और प्रकृति) का आयोजन –
20, 21, 22 जलाई 2026 को संगोष्ठी (साहित्य और प्रकृति) का आयोजन हॉटल ग्रैंड किंगफ़िशर में होगा। “साहित्य और संसार तथा साहित्य और कलाए” शीर्षक से आयोजित इस संगोष्ठी में अष्ट भुजा शुक्ल, अरुण कमल, सदानन्द शाही, सुमन केशरी, गीताश्री, अ संगघोष, विवेक निराला, सूर्यनारायण, असिलेश, उदयन वाबपेयी, धुव शुक्ल, विमल कुमार, मुकेश कुमार, प्रियंका दुबे अपनी रचना प्रस्तुत करेंगी। 23 जुलाई 2026, गुरुवार की सूबहः10:00 बजे बिंझिया कब्रिस्तान में सैयद हैदर रज़ा और उनके पिता की कब्र पर रज़ा स्मृति के कलाकार व उनके चाहने वाले पुष्पांजली देंगे। रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने समस्त कला प्रेमियों से अपील की है कि वे सभी आयोजनों में शामिल होकर रज़ा स्मृति को सफल व यादगार बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करने की कृपा करें।

Related posts

वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण एवं निगरानी के लिए जिलाधिकारी करेंगे पर्यवेक्षण

Reva India News

सेवा पखवाड़ा के तहत एसपी ने किया पौधारोपण एवं स्वच्छता के लिए श्रमदान

Reva India News

विधानसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए जिले के 9 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment