Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 19 जून 2026

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने बिछिया में कृषक संगोष्ठी आयोजित

 

मंडला, 19 जून 2026

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) परियोजना के अंतर्गत विकासखंड बिछिया के जनपद पंचायत सभागार में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषक संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना, खेती की लागत कम करने के उपाय बताना, रसायनमुक्त कृषि के लाभों से अवगत कराना तथा उन्नत कृषि तकनीकों, कृषि विविधीकरण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुमार राणा ने प्राकृतिक खेती के लाभों एवं इससे मृदा की उर्वरता में होने वाली वृद्धि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा नेता डॉ. विजय आनंद मरावी ने कृषि रसायनों के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।

प्राकृतिक खेती से जुड़े अनुभवी कृषक श्री राजेन्द्र सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आने के साथ-साथ भूमि की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। संगोष्ठी में श्री नीरज भट्ट (मंडल अध्यक्ष भाजपा), श्रीमती सकुना उइके (जनपद अध्यक्ष बिछिया), डॉ. विजय आनंद मरावी, श्री महेंद्र राठौर, श्री पारुल पांडेय (सभापति, कृषि स्थायी समिति), श्री चंद कुमार झारिया, श्री लालाराम यादव (सांसद प्रतिनिधि), श्री अशोक नानकानी (सांसद प्रतिनिधि), श्री नरेश शारवे (भाजपा मंडल महामंत्री), श्री योगेश यादव (जिला मंत्री भाजपा) सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कृषि विभाग की ओर से श्री अरविंद कुमार वर्मा (सहायक संचालक कृषि), श्रीमती अंजु कोडापे (उप परियोजना संचालक, आत्मा), श्री मुकेश कुमार कुलस्ते, श्री ओमवीर सिंह (विकासखंड तकनीकी प्रबंधक, आत्मा), श्री ओमप्रकाश भवेदी (वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी) एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

 

 

 

 

 

प्रथम चक्र अंदरूनी कीटनाशक छिड़काव 19 जून से प्रारंभ

 

मंडला, 19 जून 2026

जिले में मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चक्र अंदरूनी कीटनाशक छिड़काव अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिले के 7 विकासखंडों के मलेरिया प्रभावित एवं हाई रिस्क 28 चयनित ग्रामों में दो चरणों में अंदरूनी कीटनाशक छिड़काव कार्य किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार विकासखंड मंडला के ग्राम गोरीमाटी तथा विकासखंड बिछिया के ग्राम नेवसा में 16 जून से 18 जून तक छिड़काव कार्य संपन्न किया जा चुका है। अब विकासखंड मंडला के ग्राम बाजा में 19 जून से 23 जून तक तथा विकासखंड बिछिया के ग्राम चंदिया में 19 जून से 20 जून तक अंदरूनी कीटनाशक छिड़काव किया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी ने संबंधित ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों के सभी कमरों में शत-प्रतिशत छिड़काव करवाएं तथा छिड़काव के बाद लगभग ढाई माह तक दीवारों की लिपाई-पुताई न करें, जिससे कीटनाशक का प्रभाव बना रहे। उन्होंने नागरिकों से मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देने, अनुपयोगी बर्तनों, टायरों, फूलदानों आदि की नियमित सफाई करने तथा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की भी सलाह दी है। प्रशासन ने जनसहयोग से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related posts

पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट जिला सलाहकार समिति की बैठक आज

Reva India News

एडीएम ने किया लोक सेवा केंद्रों का निरीक्षण

Reva India News

एएसडीआर मतदाता सूची का वाचन 7 से 9 दिसंबर तक

Reva India News

Leave a Comment