Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, प्रतिदिन 15 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के निर्देश

मंडला, 16 नवंबर 2025

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को बिछिया एवं घुघरी अनुभाग अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने  बिछिया शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्र क्रमांक 171 एवं 175 पर गणना पत्रक वितरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही मतदान केंद्र 154 नेवसा एवं 163 देई का निरीक्षण कर डिजिटाइजेशन कार्य की स्थिति जानी। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह द्वारा अधिकारियों एवं बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 15 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

 

इसी क्रम में अपर कलेक्टर ने घुघरी अनुभाग अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 45 खमतरा तथा घुघरी केंद्र का निरीक्षण किया। वहां भी टीम को प्रतिदिन कम से कम 15 प्रतिशत फॉर्म डिजिटलाइज्ड करने के निर्देश प्रदान किए गए।

अपर कलेक्टर ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण डिजिटाइजेशन अत्यंत आवश्यक है, अतः सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करें।

Related posts

आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 अक्टूबर 2023

Reva India News

सहस्त्रधारा में सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री मंडला की पहचान माहिष्मती के नाम से – मंत्री उइके भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास होगा – मंत्री श्री जायसवाल  

Reva India News

Leave a Comment