Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय में सफाई मित्रों का किया रूटीन चैकअप

मंडला 19 सितंबर 2025

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला चिकित्सालय मंडला में सेवारत आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों का स्वास्थ परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 50 सफाई मित्रों का रूटीन चेकअप किया गया। 16 पुरूष एवं 34 महिला सफाई मित्रों का ब्लड प्रेशर/शुगर की जांच और केएनसीडी स्क्रीनिंग तथा 34 महिला सफाई मित्रों की एनीमिया और अन्य महत्वपूर्ण जांचें की गई। साथ ही सुरक्षा गार्ड की भी स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई और आभा आईडी बनवाई गई।

सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने सभी से स्वच्छता और स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए संक्रमण प्रबंधन प्रोटोकॉल का पालन करने एवं नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की बात कही। इस शिविर में डॉ. रितेश अग्रवाल, सहायक प्रबंधक श्री अजय सिंह सैयाम, क्वालिटी मॉनिटर शरद मेश्राम, क्वालिटी टीम से सोनम नामदेव, सिल्विया मोना, युगल पटेल, अंकित मांझी सहित सफाई मित्र, सुरक्षा गार्ड उपस्थित रहे।

Related posts

जिले के लिए नियुक्त रोल प्रेक्षक का द्वितीय भ्रमण 5 दिसंबर को होगा

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम जारी

Reva India News

कक्षा 11वी एवं 8वी के रिक्त सीटों के लिए आवेदन 31 तक

Reva India News

Leave a Comment