Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रंगोली बनाकर दिया नशामुक्ति का संदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

मंडला, 22 जुलाई 2026

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के विद्यार्थियों ने रांगोली और पोस्टर चित्रकला के माध्यम से समाज को नशामुक्ति का एक बेहद प्रभावी और प्रेरणादायी संदेश दिया। इस रचनात्मक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 विद्यार्थियों को उनकी सहभागिता के लिए पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता की सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक एवं शिक्षक अखिलेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज से इस बुराई को मिटाना होगा। इस अवसर पर यातायात थाने से सूबेदार श्री योगेश राजपूत ने विद्यार्थियों के इन प्रयासों को अत्यंत प्रशंसनीय बताया।

उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से दिए गए संदेश लोगों के दिलों पर गहरा असर छोड़ते हैं। इसके बाद उन्होंने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया।

Related posts

प्राथमिक शिक्षक (प्रभारी अधीक्षक) श्रीमती कुशरे निलंबित

Reva India News

परिवार के साथ मंडला कलेक्टर पहुंचे कान्हा नेशनल पार्क

Reva India News

कलेक्टर ने किया भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन कुण्ड का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment