मंडला। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा मंडला जिले के नगर निकायों के लिए मनोनीत पार्षदों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नव-नियुक्त पार्षदों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी मनोनीत पार्षदों का फूल-माला से अभिनंदन किया तथा मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी व्यक्त की। जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद मंडला से वार्ड क्रमांक 1 की श्रीमती सुधा गौतम, वार्ड क्रमांक 23 की श्रीमती संध्या कांड्रा, वार्ड क्रमांक 11 की श्रीमती ममता साहू, वार्ड क्रमांक 10 के श्री चंद्रकुमार (पारस) इसरानी, वार्ड क्रमांक 2 के श्री वैशाखू नंदा एवं वार्ड क्रमांक 20 के श्री भुवन बैरागी को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर परिषद निवास से वार्ड क्रमांक 4 के आशीष परोहा, वार्ड क्रमांक 14 के दरबारी पुषाम, वार्ड क्रमांक 10 के यशवंत चौकसे तथा वार्ड क्रमांक 12 के संजीव पाण्डेय को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। वहीं नगर परिषद नैनपुर से वार्ड क्रमांक 1 के सालिकराम झारिया, वार्ड क्रमांक 3 के मदन यादव, वार्ड क्रमांक 8 की मंजू तिवारी, वार्ड क्रमांक 11 के सुभाष सेन, वार्ड क्रमांक 2 के प्रदीप मिश्रा तथा वार्ड क्रमांक 15 की किरण सोनी को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई दी। कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ जनता के बीच कार्य करेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने सभी मनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सम्मान संगठन के प्रति वर्षों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ नगर निकायों में विकास की नई इबारत लिखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मनोनीत पार्षद जनता और संगठन के बीच मजबूत सेतु बनकर कार्य करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।