Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों को अध्ययन व सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें – कलेक्टर बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया वार्षिक उत्सव

मंडला 12 फरवरी 2025

बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव मंगलवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि फरवरी-मार्च के महिने में विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा का समय होता है, सभी बच्चे से अपेक्षा है कि जो कुछ भी उन्होंने वर्षभर में सीखा है उसे अपने उत्तर पुस्तिकाओं में उतारें। परीक्षा को लेकर अतिरिक्त तनाव न लें, क्योंकि परीक्षा एक पड़ाव मात्र है, केवल तीन घंटे में आपकी प्रतिभा का संपूर्ण आंकलन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी को विद्यार्थियों को अध्ययन व सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने पालकों और गुरूजनों का सम्मान करें तथा उनकी मेहनत और समर्पण को सार्थक करें, अपना, अपने माता-पिता का तथा जिले का नाम रौशन करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, विद्यालय प्राचार्य सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित अंजू से की बात पथ विक्रेता योजना से सब्जी का व्यवसाय किया है प्रारंभ

Reva India News

जिला जेल मण्डला में लगा विधिक सहायता शिविर

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 30 अक्टूबर 2024

Reva India News

Leave a Comment