Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभाजन  भाजपा ने किया स्मृति कार्यक्रम विभाजन की त्रासदी को किया याद

मंडला। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय में स्मृति एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभाजन के दौरान विस्थापन हिंसा और अपने प्राण गंवाने वाले असंख्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उस दौर की त्रासदी को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुुलस्ते ने कहा कि 14 अगस्त 1947 की पीड़ा आज भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। देश के विभाजन के समय लाखों परिवारों को अपने घरए जमीन और जड़ों से दूर होना पड़ा। असंख्य भाई.बहनों ने विस्थापन हिंसा और असहनीय कष्ट झेले। विस्थापित परिवारों के संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल उस त्रासदी को याद करने का अवसर नहीं हैए बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से सीख लेने और समाज में प्रेमए सद्भावए एकता तथा भाईचारे को मजबूत करने का संदेश भी देता है। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण तिवारी ने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले असंख्य लोगों को श्रृद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा से गुजरे परिवारों ने विपरीत परिस्थितियों में अपने जीवन को फिर से खड़ा किया और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि विभाजन विभीषिका के समय की घटनाओं को सुनने और पढ़ने के बाद आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा और नरसंहार हुआ तथा बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कार्यक्रम में विभाजन की घटनाओं से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गईए जिसके माध्यम से उस दौर की परिस्थितियों और पीड़ित परिवारों की पीड़ा को सामने रखा गया। संगोष्ठी के वक्ता सिख संगत के अमरीक सिंह तथा सिंधी समाज के रोचीराम गुरवानी और गणेश जसवानी ने विभाजन के समय पंजाब प्रांत में हुई घटनाओं और अत्याचारों की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित जनों को बताया कि विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की हत्या हुई और लाखों परिवारों को अपना घर.बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उस समय उनके परिवारों के बड़े.बुजुर्गों ने त्रासदी का दंश झेलते हुए भी हिम्मत नहीं हारी और कठिन परिस्थितियों में परिवार का भरण.पोषण किया। कार्यक्रम में विभाजन के दौर के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। अखंड भारत के समय की स्मृतियों और उस दौर की पीड़ा को अपने परिवारों के माध्यम से संजोए हुए चेतन दास सुखवानी, हरदास सिरवानी, रमेश पंजवानी और अमरीक सिंह का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। संगोष्ठी प्रभारी पारस असरानी ने कार्यक्रम का संचालन किया साथ ही नगर अध्यक्ष रानू राजपूत ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा के साथ पूज्य पंचायत मंडला के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जोरावर सिंहए आकाश छत्री, हरीश गुरवानी और देव राजानी सहित कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। भाजपा नगर मंडला के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related posts

ISC Class 12 history exam 2020 analysis: What students said after the paper

Admin

3 वाहनों का अनुबंध 30 मई तक आमंत्रित

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की अन्तिम सूची प्रकाशित

Reva India News

Leave a Comment