Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अभाविप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मंडला। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मंडला द्वारा मंगलवार, 15 सितंबर को कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश में लंबे समय से बंद छात्रसंघ चुनावों को पुनः प्रारंभ करने की मांग उठाई गई। अभाविप ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना एवं संगठनात्मक कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वर्ष 2017 से छात्रसंघ चुनाव बंद होने के कारण विद्यार्थी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हैं।

अभाविप ने मांग की कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप शीघ्र, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध छात्रसंघ चुनाव आयोजित किए जाएं, ताकि उच्च शिक्षा परिसरों में लोकतांत्रिक वातावरण एवं विद्यार्थी नेतृत्व को मजबूती मिल सके।

 

इस अवसर पर अभाविप मंडला जिला संयोजक प्रिंस सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। अभाविप की स्पष्ट मांग है कि प्रदेश सरकार छात्रहित में इस सत्र से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की दिशा में तत्काल आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करे।

 

उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लोकतांत्रिक मंच देने और छात्रहित से जुड़े विषयों के समाधान के लिए छात्रसंघ चुनावों की बहाली आवश्यक है। अभाविप इस मांग को लेकर निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Related posts

रबी सीजन के लिए बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह उन्नत कृषि के लिए आयोजित हुई किसान परिचर्चा

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन वन स्टॉप सेंटर मण्डला में किया गया

Reva India News

बीज वितरण पर अनुदान निर्धारित

Reva India News

Leave a Comment