Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई: कलेक्टर श्री धोटे ने सुनीं 95 समस्याएं समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

मंडला, 15 सितम्बर 2026

जिला योजना भवन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कुल 95 आवेदकों ने अपनी शिकायतों व मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

 

कलेक्टर श्री धोटे ने प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता से किया जाए। जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, मंडला एसडीएम श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री सचिन जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निपटारे हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Related posts

पुलिस महा निरीक्षक बालाघाट ने 30 हजार रूपए का इनाम घोषित किया  

Reva India News

24 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

Reva India News

महिला समूह लोन के नाम पर महिला हो रही प्रताड़ित देखिए वीडियो

Reva India News

Leave a Comment