Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र के लिए शिविर प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा

मण्डला 29 अक्टूबर 2021

उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ0 कीर्ति नांदुरकर, पीजीएमओ (ईएनटी) सिविल अस्पताल लखनादौन को माह में दो दिवस जिला चिकित्सालय मण्डला में मेडिकल बोर्ड की सेवाएं देने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के परिप्रेक्ष्य में डॉ. कीर्ति नांदुरकर व्दारा 30 अक्टूबर 2021 को जिला चिकित्सालय मण्डला में मेडिकल बोर्ड में सेवाएं देने हेतु अपनी सहमति दी गई है। उन्होंने बताया कि श्रवणबाधित ऐसे दिव्यांगजन जिनके प्रमाणपत्र का नवीनीकरण या जिनके नए प्रमाण पत्र बनाना है, वे 30 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10 बजे समस्त आवश्यक दस्तावेज यथा – आधार कार्ड, समग्र आईडी, तीन फोटो, पुराना दिव्यांगता सबंधी प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट कराएं। प्रमाण पत्र के प्रारूप की प्रति पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित की जा रही है, जिसमें अग्रिम प्रविष्टियाँ पूर्व से दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर लिया जाये जिससे आसानी से प्रमाण पत्र जारी हो सके।

Related posts

मंडला में नवांकुर संस्था द्वारा जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना

Reva India News

पुलिस चौपाल: हेलमेट, साइबर अपराध, नशा मुक्ति पर जागरूकता

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment