Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, की आर्थिक सहायता

मंडला। गुरुवार को स्वामी सीताराम वार्ड में एक दुखद घटना हो गई। एक युवक कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर जिंदगी की जंग से हार गया। मृतक युवक नाम आशीष यादव बताया गया है। आशीष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी दो बहनें हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर बताई जा रही है।घटना की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा को मिली तो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा के साथ स्वामी सीता राम वार्ड स्थित मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आशीष का असमय चले जाना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है। इस कठिन समय में पार्टी और कार्यकर्ता परिवार के साथ हैं और जरूरत के समय हरसंभव सहयोग का प्रयास किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related posts

शिक्षा में गुणवत्ता तथा मध्यान्ह भोजन में मेन्यू का ध्यान रखें – श्री कूमट सीईओ जिला पंचायत ने की प्रवेशोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं आमजनों की समस्या

Reva India News

11 अगस्त को मुख्यमंत्री का बम्हनी बंजर आगमन प्रस्तावित तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment