Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा संगम रोजगार मेले में 21 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

मंडला, 24 सितम्बर 2026

जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला के संयुक्त तत्वावधान में नगरपालिका मण्डला के हॉल में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की 5 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा ने उपस्थित अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रोजगार मेले में कुल 48 आवेदकों का पंजीयन किया गया। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 21 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया, जबकि 5 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट अधिकारी श्री आनंद मरावी ने किया। इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक श्री प्रदीप जायसवाल, श्री डी.के. शाहू, श्री करन मरकाम, आईटीआई से श्री गोविंद पंचेश्वर, श्री शुभम दाहिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

समय-सीमा की बैठक संपन्न कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मानसून के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों के साथ अलर्ट मोड पर रहे अमला

Reva India News

नायब तहसीलदार ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण

Reva India News

*फरिश्ते ही होते हैं जमीन पर जिन्हें हम रक्तवीर कहते हैं* *जब जिद हो जिंदगी बचाने की तो फिर हर मुश्किल असान लगती है*

Reva India News

Leave a Comment