Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय मंडला में ब्लड बैंक एवं गायनिक ओपीडी का औचक निरीक्षण

मंडला, 22 दिसंबर 2025

राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला डॉ. डी.जे. मोहंती द्वारा सोमवार को जिला चिकित्सालय मंडला स्थित ब्लड बैंक एवं मेटरनिटी (गायनिक) विंग का औचक निरीक्षण किया गया।

शासन के निर्देशानुसार समस्त शासकीय एवं गैर-शासकीय ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया जाना है। इसी क्रम में क्षेत्रीय संचालक द्वारा गठित निरीक्षण दल, जिसमें ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अमिता जैन एवं ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. अभितेष भल्ला (जबलपुर) शामिल थे, द्वारा जिला चिकित्सालय मंडला के ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक में नियम आधारित कुछ जांच प्रक्रियाओं एवं रजिस्टर संधारण में कमियाँ पाई गईं। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती द्वारा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. योगेश सिरसयाम एवं अस्पताल प्रबंधक श्री अजय सैयाम को स्पष्टीकरण जारी किया गया। साथ ही लैब में पदस्थ एक लैब टेक्नीशियन को तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक किया गया।

सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि ब्लड बैंक के सूचना पटल पर यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है, ताकि आमजन को इसकी जानकारी मिल सके। इसके अतिरिक्त ब्लड बैंक में स्थायी चिकित्सक की पदस्थापना भी सुनिश्चित की गई है।

इसी निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गायनिक ओपीडी का भी औचक निरीक्षण किया गया। गायनिक ओपीडी में चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर अनुसार सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए। साथ ही सभी गर्भवती माताओं की समय पर सोनोग्राफी कराने एवं एएनसी पोर्टल में अनिवार्य रूप से प्रविष्टि करने के निर्देश भी दिए गए।

Related posts

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

4 से 9 जनवरी तक नाम दर्ज, हटाने तथा संशोधन के फार्म भरे जा सकते हैं

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 मई 2023

Reva India News

Leave a Comment