Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति अभियान के तहत 9 अक्टूबर को मॉपअप दिवस

मंडला, 8 अक्टूबर 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमिमुक्ति अभियान के अंतर्गत 9 अक्टूबर 2026 को मॉपअप दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अभियान से छूटे हुए बच्चों तथा 20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयु वर्ग की ऐसी महिलाओं, जो गर्भवती नहीं हैं, को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमिनाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा संक्रमित हितग्राहियों के पोषण एवं अवशोषण स्तर पर भी नकारात्मक असर होता है। कृमिनाशन विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित साक्ष्य आधारित प्रभावी रणनीति है।

मॉपअप दिवस के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों, आदिवासी आश्रम शालाओं, स्नातक महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा केंद्रों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 के अंतर्गत संचालित चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में 1 से 19 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को कृमिनाशक दवा दी जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों में 20 से 49 वर्ष की गैर-गर्भवती महिलाओं को भी दवा का सेवन कराया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जनसमुदाय से अभियान में लक्षित हितग्राहियों को एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है एक पेड़ मां के नाम अभियान – संपतिया उइके महाराजपुर की खेरमाई टेकरी में रोपे गए एक हजार पौधे

Reva India News

26 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल जाकर की छात्राओं से मुलाकात

Reva India News

Leave a Comment