Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक 9 अक्टूबर को

मंडला, 8 अक्टूबर 2026

जिले में आगामी विजयादशमी (दशहरा), दीपावली एवं अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में शांति समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।

कार्यालय तहसीलदार मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक 9 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे जिला योजना भवन, मंडला में आयोजित होगी।

बैठक में आगामी पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक समन्वय एवं तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिले के संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

Related posts

’100 दिवसीय अभियान’’ के तहत् पेयजल उपलब्ध होगा

Reva India News

विश्व एड्स दिवस पर अंजनिया कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला संपन्न

Reva India News

महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला फूंका

Reva India News

Leave a Comment