Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभावी टीएलएम से करें अध्यापन

मण्डला 19 जुलाई 2021

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता को समुचित बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षकों की शिक्षण दक्षता में निरंतर सुधार किया जाए। इस उद्देश्य से जिले के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के विषय संबंधी मासिक ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किया गया है। हिन्दी विषय से जुलाई माह के ऑनलाइन प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जिले से 133 हिन्दी विषय के शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का प्रारम्भ जिला शिक्षा अधिकारी माखन सिंह सिंद्राम ने शिक्षकों को छात्रों से प्रभावशीलता के साथ अध्यापन करने की बात पर फोकस किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए छात्रों की हर संभव शैक्षिक सहायता करें। एपीसी समग्र शिक्षा अभियान, सेकंडरी एजुकेशन मुकेश पाण्डेय ने डिजीलेप को प्रभावी बनाने के लिए राज्य स्तर से प्राप्त वीडियोज को छात्रों के डिजीलेप ग्रुप में प्रेषित करने की बात पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिवस निर्धारित समय तक विषय सामग्री छात्रों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएँ।

मास्टर ट्रेनर शक्ति पटेल ने प्रभावी शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन करते हुए यह समझाया कि किस तरह से सभी ज्ञानेन्द्रियों का प्रयोग अध्ययन अध्यापन में किया जाना चाहिए। दो बैलों की कथा नामक पाठ का उदाहरण देते तथा नेमोनिक तकनीक की सहायता से उन्होंने सामाजिक परिवेश के द्वारा छात्रों को सिखाने की प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन किया। मास्टर ट्रेनर गायत्री शुक्ला ने संधि से संबन्धित नियमों को शिक्षकों से साझा किया। मुकेश पांडेय ने 19 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाले इन प्रशिक्षणों में सभी शिक्षकों की सहभागिता के निर्देश दिए।

Related posts

संतुलित खाद उपयोग जागरूकता अभियान

Reva India News

बुधवार एवं गुरूवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

नवीन औद्योगिक क्षेत्र मोहनिया पटपरा, अधोसंरचना विकास का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment