Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदर्श नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में सार्थक कदम – सांसद श्री कुलस्ते निवास में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

मंडला, 17 अक्टूबर 2025

नगर परिषद निवास में गुरुवार को स्वच्छता एवं शहरी विकास के क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नगर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ ही नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन की भावना को मूर्त रूप देने और निवास नगर को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में सार्थक कदम है।

कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत 4 करोड़ 22 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें 327 लाख की लागत से एसटीपी निर्माण एवं नाले निर्माण का इंटरसेप्शन-डायवर्शन कार्य 40 लाख रूपए की लागत से एमआरएफ सेंटर पर अधोसंरचना निर्माण एवं मशीनरी स्थापना कार्य, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत 50 लाख रूपए के विकास कार्य तथा 5 लाख रूपए की लागत से दुकानों के निर्माण शामिल है।

Related posts

चाईल्ड लाईन ने घुघरी में आयोजित किया कार्यक्रम

Reva India News

चुटका परियोजना विस्थापित परिवारों की कॉलोनी का एसडीएम ने किया भ्रमण

Reva India News

सार्वजनिक स्थानों पर मॉस्क का उपयोग अवश्य करायें – श्री बिसाहूलाल सिंह खाद्य मंत्री ने कलेक्टर को किया निर्देशित

Reva India News

Leave a Comment