Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कन्या महाविद्यालय में ई.एल.सी. कैंप आयोजित छात्राओं को दिलाई अनिवार्य मतदान की शपथ

मंडला, 10 अक्टूबर 2026

शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी कन्या महाविद्यालय मंडला में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 9 अक्टूबर 2026 को निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा विशेष ई.एल.सी. कैंप का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एस.पी. धूमकेती के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मताधिकार और लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी के प्रति जागरूक करना था।

ई.एल.सी. कॉर्डिनेटर डॉ. अंजली पण्ड्या द्वारा पात्र छात्राओं के ऑनलाइन प्ररूप-6 भरवाने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। प्राचार्य डॉ. धूमकेती ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं से निर्धारित आयु पूर्ण होने पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. रोहितास ने निर्वाचन प्रक्रिया एवं लोकतंत्र के महत्व की जानकारी दी। वहीं, डॉ. अंजली पण्ड्या ने निष्पक्ष और नैतिक मतदान को सशक्त लोकतंत्र का आधार बताया।

शिविर में जिला निर्वाचन कार्यालय की स्वीप शाखा से श्री संजय श्रीवास्तव, सहायक प्रोग्रामर श्री आदित्य सिंधिया तथा डेटा एंट्री ऑपरेटर श्री धनेश्वर नंदा उपस्थित रहे। छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के अंतर्गत निबंध, चित्रकला और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 6 वाहन जप्त

Reva India News

अपर कलेक्टर का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, 55 में से 28 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, कार्रवाई के निर्देश

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

Leave a Comment