मण्डला। भागीरथ सेवा विकास परिवार के द्वारा शारदेय नवरात्र के अवसर पर नवरात्र राष्ट्र उत्सव का आयोजन ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति सनातन परंपराओं महापुरुषों की वीरगाथाओं और सामाजिक जागरूकता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में महापुरुषों की झांकियां एवं प्रदर्शनी गोंडी संस्कृति पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां पारंपरिक लोकनृत्य तथा तलवार-लाठी का शस्त्र प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं सिकल सेल एनीमिया रक्तदान के महत्व और नशामुक्ति पर आधारित नाटकों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया इंदौर के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि प्रोफेसर मुकेश मोलवा ने वीर रस की ओजस्वी कविताओं से राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया। उन्होंने मंडला की सांस्कृति रहन सहन और आदिवासी समाज के देश की आजादी में किए गए बलिदान को लेकर अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि मंडला का ऐतिहासिक रामनगर किला सहस्त्रधारा चौगान मढिय़ा ही नही मां नर्मदा का अनुपम रूप और यहां की सांस्कृति हमे राष्ट्रप्रेम से जोड़ती है। मुख्य अतिथि मुकेश मोलवा का डॉ अजय वंशकार ने पौधा भेंटकर भगवा वस्त्र से सम्मान किया। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में श्रीमती केसरी मरावी एवं समूह शीतल कुमार कछवाहा एवं समूह, देवेंद्र एवं समूह तथा गुरुकुल समूह सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष कुमार मरावी द्वारा किया गया कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा एवं व्यवस्था सुखविंदर सिंह सेरी और कन्हैया नंदा द्वारा बनाई गई कार्यक्रम का मार्गदर्शन विचार उद्देश्य नृेतत्व डॉ अजय वंशकार द्वारा किया गया आयोजकों ने आयोजन में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्र भोपाल के महानिदेशक धर्मपाल, पूर्व एमडी सतपाल भानू, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नीरज अग्रवाल, युवा समाजसेवी पंकज सोनी, अर्पित पांजरे एवं पांजरे ग्रुप, नर्मदा बोरवेल, विकास जायसवाल एवं श्रीमती ज्योति जायसवाल सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में रानी दुर्गावती महा विद्यालय के प्राचार्य टीपी मिश्रा, सुधीर कांसकार, पूर्वप्रबंधक मुकेश सोनी, हरिराम पटेल, इंद्रेश खरया, रेनू कुशवाहा एवं बैशाखू नंदा सहित समिति के सदस्य कलाकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
