Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम आवास स्वीकृत करने के नाम पर मांगे थे 5 हजार की रिश्वत  नारायणगंज के पड़रिया पंचायत सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मण्डला। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर द्वारा मंडला जिले के नारायणगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया के सचिव अभिषेक शर्मा के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

जानकारी अनुसार प्रार्थी अमन गुप्ता निवासी पड़रिया, नारायणगंज ने ईओडब्ल्यू कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी माता श्रीमती शशि गुप्ता के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे के बाद आवास स्वीकृत करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक शर्मा द्वारा 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के दौरान ईओडब्ल्यू द्वारा रिकॉर्डिंग व अन्य माध्यमों से तस्दीक कराई गई, जिसमें सचिव द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा आरोपी सचिव अभिषेक शर्मा के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

0000000000000000000000000000000

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 जुलाई 2022

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 मई 2023

Reva India News

34 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment