Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अमलज्योति स्कूल पहुँचे माशिमं. उपाध्यक्ष एवं सीईओ जिला पंचायत

मंडला 28 फरवरी 2025

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा दसवी एवं बारहवी की परीक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हों इसके लिए विभाग को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव एवं प्रभारी कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने परीक्षा केन्द्र अमलज्योति हायरसेकेंडरी स्कूल महाराजपुर का औचक निरीक्षण किया। केन्द्र में कन्या शाला महाराजपुर एवं नवीन हायरसेकेंडरी स्कूल महाराजपुर के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई गई पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान को जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी बड़कड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

प्रतिबंध अवधि में मत्स्याखेट संबंधी प्रकरणों में जप्त मछली एवं जाल नीलाम  

Reva India News

अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीनीकरण एवं नल-जल योजनाओं के नियमित निरीक्षण के निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment