Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आस्था वृद्धाश्रम में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठजनों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

मंडला, 18 सितम्बर 2026

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठजनों के अधिकारों के संरक्षण तथा समाज में वरिष्ठजनों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आस्था वृद्धाश्रम माहिष्मती घाट प्रांगण में किया गया।

कार्यक्रम में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007, उसके प्रावधानों, शिकायत निवारण व्यवस्था, प्रचलित नियमों, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं न्यायिक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, वरिष्ठ नागरिक श्री गुलाब सिंह मरदरिया एवं सेवानिवृत्त डीएसपी श्री राम सिंह ककोडिया ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए शासन द्वारा वरिष्ठजनों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री पीयूष पांडे द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठजनों के अधिकारों एवं माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ. नागेन्द्र सोनवानी, डॉ. ममता धुर्वे, श्री विश्व दीपक चंद्रौल, अंकित झारिया की मेडिकल टीम द्वारा उपस्थित वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग से श्री सतीश बैगा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, श्री योगेन्द्र मार्को, श्री अजीत सिंह मरावी, श्री अजय वरकडे, श्री रविन्द्र गोठिया, श्री राजेन्द्र झारिया, सुश्री लतिका मंडलोई, सुश्री पूजा जुम्हारे सहित वृद्धाश्रम के कर्मचारी एवं लगभग 60 वृद्धजन उपस्थित रहे।

Related posts

अभियान/सेमिनार का आयोजन भारतीय डाकघर मण्डला में किया गया

Reva India News

19 अप्रैल को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा मतदान मंडला संसदीय क्षेत्र में 21 लाख 1 हजार 811 मतदाता

Reva India News

फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया गया कोविड टीका

Reva India News

Leave a Comment