जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा आईएफएमआईएस से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण 4 एवं 5 नवंबर 2026 को जिला योजना भवन, मंडला के सभाकक्ष में आयोजित होगा।
आयोजित इस प्रशिक्षण में आईएफएमआईएस केयर थीम के अंतर्गत विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यालयीन जिम्मेदारियों एवं वित्तीय अधिकार शक्ति पुस्तिका, कोषालय संहिता, आहरण संवितरण अधिकारी के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व एवं देयक प्रस्तुतीकरण में आहरण संवितरण अधिकारी स्तर पर की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही, साथ ही आहरण संवितरण अधिकारी की क्षमतावर्धन, आईएफएमआईएस पर आहरण संवितरण अधिकारी की स्क्रीन एवं रिपोर्ट्स, सावधानियां, केयर्स कैंप के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर उत्पन्न तकनीकी समस्याओं आदि का नियमानुसार समाधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को विभागीय कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं एवं तकनीकी कठिनाइयों का समाधान करने के साथ ही संबंधित प्रक्रियाओं की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
प्रशिक्षण दोनों दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
